दरौंदा

दरौंदा में बाइक सवार अपराधियों ने जिला परिषद प्रत्याशी को मारी गोली, मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित युवक की पहचान गणेश यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है. पीड़ित युवक के पेट में गोली लगी थी. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया. जहां से उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.जानकारी के अनुसार बांलबंगरा निवासी मुकेश यादव गांव से बाहर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में अपने फर्नीचर के दुकान पर बैठा था. इसी दौरान सवार दो की संख्या में हथियार लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. इधर परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग की है. मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था.

उसके विरुद्ध दरौंदा थाने में शराब व रंगदारी के मामले दर्ज है. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच गोलीबारी में उसके घायल होने की सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आ गयी. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. चर्चा है कि मृत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 30 से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024