परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस को लेकर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी जिला परिषद सदस्य अपना एक महीने का भत्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। इसकी घोषणा जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने मंगलवार को की। उन्होंने जिले के तमाम लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ जिला प्रशासन एवं सभी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा चलाई जा रही सावधानियों को पालन करने के लिए आग्रह किया है। लॉक डाउन के द्वारा जिला वासियों से आग्रह किया है कि आप लोगों अपने घर के अंदर रहे एवं आवश्यक चीजों के लिए ही घर से निकले चिकित्सकों के द्वारा दी जा रही जानकारी के आधार पर इस महामारी से लड़े। जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने भी इसी प्रकार की अपील करते हुए कहा कि इस समय सैनिटाइजर का उपयोग करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था कर गरीबों के बीच वितरण कराएं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…