Categories: जिला

आर्मी के जवान की शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के महुअल महाल में बिती रात्री करीब दो बजे दिवंगत आर्मी के जवान ब्रजेश मिश्र (37) की शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. भारतीय सेना के जवान की पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखें नम हो गयी. बिते 25 जुलाई की शाम पांच बजे अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गयी थी. बुधवार की रात्री दो बजे जम्मू कश्मीर से तिरंगा में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव महुअल महाल पहुंचा. शव जैसे ही गांव पहुंचा जवान को देखने के लिये लोगों का तांता लग गया.

जवान ईएमई विभाग में पोस्टेड थे. 17 वर्ष पहले आर्मी में योगदान किये थे. उनके एक बेटा व एक बेटी है. जिसमें अंकुश कुमार 9 वर्ष तथा लक्की कुमारी 11 वर्ष शामिल है. उनका ससुराल इसी थाने के रजनपुरा में है. पिछले एक साल पूर्व अपने पिता के देहांत होने पर घर लौटे थे. बुधवार की सुबह उनका तिरंगा झंडे में लपेटे पार्थिव शरीर सिसवन के सरयू नदी के तट पर सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी देने के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया.मुखाग्नि उनके 9 वर्षीय पुत्र अंकुश मिश्र ने दी.

दौरान एमएस नगर की पुलिस, चैनपुर ओपी तथा सिसवन थाना की पुलिस ने सलामी दी. इसके साथ ही मौके पर सांसद पति अजय सिंह भी मौजूद होकर उनके अंतिम दर्शन यात्रा में सरयू घाट पहुंचे थे. वहीं करीब सैकड़ों ग्रामीणों व उनके चाहने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी.सबकी आंखें नम थी.मौके पर मुखिया अनुप मिश्र व जदयू नेता संजय पासफोर, रंजीत कुमार,मनन मिश्र,बीरेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026