Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डाकघर में शुरू हुई सैनिटाइजर व मास्क की बिक्री

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना से जंग में डाक विभाग लॉकडाउन से अहम भूमिका निभा रहा है. डाकघर से हैंड सैनिटाइजर व मास्क की बिक्री इसकी एक कड़ी है. डाक विभाग ने भी प्रधान डाकघर से इन जरूरतों की बिक्री शुरू करा दी है. बुधवार को डाकपाल ध्रुव कुमार वर्मा द्वारा मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री का शुभारंभ किया गया. डाकपाल ने बताया कि खादी उद्योग के मास्क की कीमत 25 से 90 रुपये तक निर्धारित की गई है.

डाकघर में मिलने वाला मास्क किफायती के साथ-साथ वॉशेवल होगा। मास्क को धोकर पुन: उपयोग में लाया जा सकता है. वहीं 100 एमएल से लेकर 500 एमएल सैनिटाइजर की बिक्री की जा रही है. अल्कोहल-एलोवेरा-नीम का सैनिटाइजर 100 एमएल- 50 रुपये, 210 एमएल- 105 रुपये, 250 एमएल- 125 रुपये, 500 एमएल 250 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कोविड 19 महामारी में गमछा, रुमाल, काढ़ा और हैंडवॉश की बिक्री भी की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026