Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चोरी डकैती कांड के सात आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद ,कई कांडों से उठा पर्दा

परवेज अख्तर/सीवान:- सीवान पुलिस को मिल रही लगातार सफलता की कड़ी में आज एक और सफलता जुड़ गई जहां मैरवा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक कुख्यात चोरों के साथ दो कुख्यात अपराधियों को थाना अध्यक्ष मैरवा विनोद कुमार सिंह ने अपराध की योजना बनाते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार चोर एवं अपराधी मैरवा थाना समेत नौतन और जिले के अन्य थानों में भी वांछित है। उन्होंने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र मे पिछले दिनों ताबड़तोड़ हुई चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और इनकी निशानदेही पर चोरों द्वारा चोरी की गई सामानों की भी बरामदगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों मैरवा में हुए चोरी कांड संख्या 199/19 का उद्भेदन करते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों में मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही मोहल्ले निवासी आबिद मिया पुत्र मनौवर मिया मुन्ना राजभर पुत्र अमरजीत राजभर विजय राजभर पुत्र राम अशीष राजभर बोतल अली पुत्र मनौवर मियां जाहिद अली पुत्र मनौवर मियां शामिल है जबकि चोरों का मुख्य सरगना नीरज राजभर पुत्र पप्पू राजभर पुलिस की छापामारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार चोरों के बारे में एसपी श्री झा ने बताया जाता है कि यह चोर दिन के उजाले में चोरी करने वाले घरों की रेकी करते थे और रात में उनके यहां हमला बोल देते थे। वहीं दूसरी ओर मैरवा थाने के छोटका माँझा गांव निवासी विनय सिंह एवं जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां गांव निवासी विकास कुमार यादव 12 बोर के कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है जिनमेंं विनय सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास मैरवा थाने में है। वहीीी गिरफ्तार कुख्यात अपराधियों ने पिछले दिनों नौतन थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के समीप नौतन के प्रखंड प्रमुख पति राजेेश पांडेय केे पिता प्रभुनाथ पान्डेय की मोटरसाइकिल एवं नगदी रुपयों की लूट में भीी अपनी संंंंलिप्तता स्वीकार की हैै। गिरफ्तार अपराधियों पर मैरवााा थाना कांड संख्या30/15,38/14,37/14,29/15,166/15,289/18,51/19 दर्ज है

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024