परवेज अख्तर/सीवान:- सीवान मलमलिया मार्ग पर महाराजगंज प्रखंड के अफराद बाजार के समीप गुरुवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने गोरेयाकोठी ओ०पी०पुलिस चौकी का उद्घाटन फीता काटकर किया। यह अनुमंडल मुख्यालय का पहला पुलिस चौकी होगा। एसपी के द्वारा उद्धघाटन से पूर्व पुरोहित सर्वेश्वर तिवारी तथा अरुण शुक्ला के वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित पुलिस चौकी का पूजन पूरे विधि विधान से किया गया। जहां यजमान के रूप में गोरेयाकोठी थाने में पदस्थापित एसआई अरुण कुमार सिंह रहें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी की स्थापना अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी में एक सेक्शन सशस्त्र बल, दो पुलिस पदाधिकारी एएसआई तथा एसआई रैंक के तैनाती रहेगी। स्टेशन डायरी प्राथमिकी दर्ज के अलावा सभी कार्य पर होंगे। इस पुलिस चौकी के बनने से महाराजगंज-गोरेयाकोठी थाने के लोगों को बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी। पीड़ित व्यक्ति यहां आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी और स्टाफ को निर्देशित किया की क्षेत्र में लोगों के बीच विश्वास की भावना जागृत करें। पुलिस चौकी में आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। अपराध और अपराधी शराब के अवैध धंधे पर नकेल कसने के लिए ही पुलिस चौकी खोला गया है। इसके साथ ही आमलोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता हैं। मौके पर महाराजगंज सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार,एसडीपीओ हरीश शर्मा, बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार,जामो थानाध्यक्ष सूरज कुमार,जीवी नगर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद, महाराजगंज प्रभारी एसएचओ अरुण कुमार सिंह, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे,भगवानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, वहीं स्थानीय गणमान्य लोगों में मनोज सिंह, दिलीप कुमार भारती, विनोद कुमार भारती, नंदजीत सिंह, डॉक्टर रामजीत सिंह, चंदन कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद, सोनू कुमार भारती मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026