छपरा : राजद के 25 वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि आज ही पांच जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना दिवस हैं जिस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजद के स्थापना दिवस पर मशरक के चैनपुर, डिग्री कालेज और बनियापुर के बाजार क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां केक काटकर और मिठाई खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राजद में मतदाताओं को जोड़ने के लिए जागरूकता लाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राजद पार्टी के विचारो को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही पार्टी की नीतियों को ग्रामीण स्तरों पर जन-जागरूकता चलाना है। वही राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि राजद एक ऐसी पार्टी है जो बिहार के आम आवाम लोगो के विकाश सुरक्षा रोजगार स्वस्थ्य शिक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। इन्होंने कहा बिहार में एनडीए की सरकार जब से आई ,महंगाई, बेरोजगारी, लूट अफसरशाही से जनता तंग आ चुकी है। जनता ने तेजस्वी यादव को मत दिया था, प्रशासनिक तंत्र के बदौलत एनडीए चोर दरवाजे से सरकार में है।इन्होंने कहा तेजस्वी ही बिहार के भविष्य है, गरीबो के बल है।वही उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि बिहार में दलितों एवं वंचितों की लड़ाई सबसे पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने लड़ी इसी विचार के साथ 25 वे स्थापना दिवस पर हम सभी समाज में जागृति लाएंगे। इस अवसर पर प्रखंड महासचिव बच्चालाल साह, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, उपाध्यक्ष कामेश्वर राय, अवधेश राम, अशरफ अली, महंत राय,रंजित कुमार सिंह,सरोज सिंह आदि उपस्थित रहें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…