Categories: छपरा

छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, सड़क जाम

छपरा: जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथलिया चौक पर बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह का 51 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न सिंह बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शत्रुघ्न सिंह साइकिल से राशन का सामान लेकर घर लौट रहे थे. इसी बीच फोरलेन के समीप मेथवलिया चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है. इस दौरान वह ट्रक में फंसकर 50 गज की दूरी तक भी घिसटते रहे. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया. जिसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

जिसके बाद सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ ही सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान करीब घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026