Categories: छपरा

छपरा में घर से बुलाकर हत्या करने के मामले में पत्नी के बयान पर FIR दर्ज

मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर पति की हत्या की दर्ज कराई प्राथमिकी

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव से गतदिन तरैया पुलिस ने घोघरा नदी से एक युवक का शव बरामद किया है। शव कि पहचान तिलंगी प्रासाद के 45 वर्षीय पुत्र रविशंकर प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को पति की हत्या का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है

कि गत 22 अक्टूबर की संध्या समय अपने पति और बच्चों के साथ अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी समय महेश राम आये और उनके पति को एक जरूरी कार्य बता कर साथ लेकर चले गए। देर रात्रि तक जब उनके पति वापस घर नहीं लौटे तो वे काफी चिंतित हुई। अगले दिन सुबह में उन्हें काफी खोजबीन किया गया लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। महेश राम से अपने पति के बारे में पूछने पर कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से जब काफी खोजबीन शुरू किया गया तो उनके पति का एक चप्पल मिला। अगले दिन संध्या समय घोघरा नदी में उनके पति का शव मिला, जो मिट्टी और ईंट से पानी में दबा हुआ था।

घटना के बाद जब महेश राम से अपने पति के बारे में पूछी तो बोले कि हम तीन आदमी मिलकर तुम्हारे पति की हत्या कर दिए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महेश राम, किशुन राम, ज्ञानी सहनी ने मिलकर मेरे पति को चाकू एवं धारदार हथियार से गला दबा कर उनकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024