Categories: छपरा

सारण में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में तरैया थाने में दोनों पक्षों से एक दूसरे के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के रविंद्र राम ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे उसी समय तिलक सहनी, बबलू सहनी आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

मेरी बहन पूजा देवी मुझे बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। गलत नियत से उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इनके साथ 8-10 अज्ञात लोग भी आए थे। जिन्होंने मेरे घर में घुसकर घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। मेरी बहन पूजा देवी के गले से सोने की चेन उनलोगों ने खींच ली। मारपीट से हुए शोरगुल सुनकर स्थानीय लोगों को आते देख वे लोग भाग निकले। मैं अपनी घायल बहन को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल बहन को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही दूसरे पक्ष तिलक सहनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि सुबह में घर की महिलाएं शौच के लिए सड़क के किनारे गई हुई थी।

उसी समय सोनू कुमार राम तेज रफ्तार से पिकअप चलाते हुए उनके बगल से निकला। जिससे महिलाओं को धक्का लगने से बाल बाल बचा। इस संबंध में पूछे जाने पर सकल राम, बद्री राम, रविंद्र राम और उनके घर की महिलाएं गाली गलौज करने लगी। लाठी डंडे से मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान मेरी पॉकेट से बीस हजार निकाल लिए। पुलिस मामले में दोनों पक्षो से प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026