Siwan News

जंक्‍शन पर 150 यात्रियों से 50 हजार की वसूली

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जंक्शन पर बुधवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ के लिए सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत 150 बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ की गई। जांच अभियान वाराणसी मंडल के सीनियर डीसीएम आरपी श्रीवास्तव और सहायक वाणिज्य निरीक्षक एके सुमन के निर्देश पर चलाया गया। इनसे 50 हजार के करीब राजस्व की वसूली की गई। अभियान के लिए टीटीई की टीम बाहर से भी बुलाई गई थी। जांच अभियान में सिवान आरपीएफ ने सहयोग किया। सघन जांच अभियान सुबह 7:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से ही शुरू हुआ। उसके बाद टीटीई की टीम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों का टिकट जांचने लगे। जांच की शुरुआत होते ही टिकट खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जैसे ही कोई ट्रेन रूक रही थी, टीटीई एवं आरपीएफ की टीम अलग-अलग स्थानों पर खड़ा होकर जांच कर रही थी। जांच अभियान शाम तक चला। जांच अभियान से स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के बीच खलबली मच गई। अधिकतर दैनिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। वे भी टिकट लेने के लिए लाइन में लग गए। बता दें कि एक माह पहले भी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया था। जांच में पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से 50 हजार तक की राजस्व की राशि वसूली गई।​

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024