Siwan News

रेलवे कॉलोनी में चोरों का कहर जारी

परवेज अख्तर/सिवान :- रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है की चोर दिनदहाड़े रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। और रेलवे पुलिस हाथ मलते नजर आ रही है। अभी हाल में घटित एक रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी की मामला शांत ही नहीं हुआ था कि मंगलवार को एक और रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बता दें कि मंगलवार को कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी सीसीई राजीव रंजन आजाद के सरकारी आवास से शाम साढ़े पांच बजे चोरों ने घर में घुसकर कर्मचारी का मोबाइल चुरा लिया। इस संदर्भ में राजीव रंजन ने जीआरपी को आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराया है। बता दें कि राजीव रंजन की आवास संख्या इ-10 से चोरों ने चुरा लिया। घटना तब की है जब राजीव रंजन मोबाइल कमरा मे रखकर कर नहाने चले गए एवं दूसरे कमरे में उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ रही थी। एकांत अवस्था में देख चोर शातिर दिमाग से अंदर घुस मोबाइल को चुरा उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो जीआरपी में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराया। जीआरपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया एवं जांच किया जा रहा है ज्ञात की चोरों ने 19 अप्रैल को इसी कॉलोनी में कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के घर से लाखों के गहनों समेत नगद की राशि चोरी की थी। लेकिन अभी तक चोरों की कोई भनक नहीं लगी जीआरपी अभी तक खाली हाथ पड़ी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024