Siwan News

जानलेवा हमले के चार आरोपी दोषी

परवेज अख्तर/सिवान :- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अवधेश दुबे की अदालत ने जानलेवा हमले से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए नामजद सभी चार आरोपित धुरंधर प्रसाद, कुंदन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद एवं मीना देवी को कांड का दोषी पाया है। अदालत में अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अच्छे लाल यादव से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने उपरोक्त सभी अभियुक्तों को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत दोष सिद्ध किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना के मांघर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद एवं धुरेंद्र प्रसाद के बीच रास्ते को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। 22 अक्टूबर 2012 को प्रातः रास्ते को लेकर विवाद हुआ जो कुछ शुभ चिंतकों के प्रयास से बीच बचाव कर दोनों पक्षों को हटा दिया गया। इस बीच प्रथम पक्ष सुनीता कुमारी संध्या पांच बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर दलान में बैठी हुई थी। उसी समय धुरंधर प्रसाद एवं अन्य उन पर जानलेवा हमला कर दिए जिसमें परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुनीता देवी के बयान पर भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने बहस किया। अदालत दो मई को मामले में सजा सुनाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024