परवेज अख्तर/सिवान :- मारपीट से जुड़े मामले में संज्ञान के पश्चात फरार चल रहे बड़हरिया के तत्कालीन दारोगा मनु प्रसाद पर एसीजेएम 4 एन के प्रियदर्शी की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट के साथ कुर्की का आदेश पारित किया है। बड़हरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी मनु प्रसाद वर्तमान में आरा के नगर इंस्पेक्टर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़हरिया थाना अंतर्गत ग्राम निवासी अरुण कुमार सिंह के साथ तत्कालीन थाना प्रभारी मनु प्रसाद ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त कारणों से व्यथित होकर अरुण कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। मामले में सुनवाई के पश्चात अदालत ने वर्ष 2002 में अभियुक्त मनु प्रसाद के विरुद्ध संज्ञान लिया था। तब से मनु प्रसाद मामले में फरार चल रहे हैं। फरारी को लेकर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट के साथ कुर्की का आदेश पारित किया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…