परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के पीआरएस काउंटर पर टिकट रिफंड कराने वालों की संख्या में इजाफा देखते हुए रेलवे ने अब पीआरएस को 40 लाख रुपया वापसी के लिए भेजा है। ताकि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं हो और वे अपना टिकट आसानी से रिफंड करा सकें। यह रुपये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा पीआरएस काउंटर पर गुरुवार को उपलब्ध कराए गए। इसके बाद जंक्शन पर पीआरएस के दो काउंटर खुलकर टिकट रिफंड व बुकिंग कार्य को शुरू कर दिया गया। पीआरएस काउंटर पर 869 टिकट के लिए पांच लाख 21 हजार 415 रुपये रिफंड किए गए। जबकि काउंटर से 39 टिकट की बुकिंग हुई इससे रेलवे को करीब 21 हजार 905 रुपया का राजस्व हुआ। डीसीआइ गणेश यादव ने बताया कि टिकट रिफंड के लिए 40 लाख रुपया आया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…