परवेज अख्तर/सिवान : गुरुवार को प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित जन संवाद यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद द्वारा सदर प्रखंड के पचलखी शक्ति केंद्र से किया गया। कार्यक्रम के तहत विधायक व्यासदेव प्रसाद ने मोदी सरकार के 2.0 के उपलब्धियों के बारे में पत्रक के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के बीच आत्मनिर्भर भारत समतामूलक समाज, राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म समभाव के मूल्य पर आधारित राजनीति को भाजपा कार्यकर्ताओं से निष्ठा पूर्वक आगे बढ़ाने को कहा।
उन्होंने आम जनता से अपील किया कि देश के स्थानीय उत्पादकों के निर्माण में प्रोत्साहन दें यथासंभव लोकल उत्पादकों को ही खरीदारी करें। आयुष्मान भारत के तहत एक करोड़ से अधिक लाभ पहुंचाने, राम मंदिर का निर्माण प्रशस्त: करने, नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में सदर मंडल अध्यक्ष रामाधार तिवारी, गणेश गुप्ता, अरुण सिंह, आनंद वर्मा, सुनील साह, आनंद सिंह, हरेंद्र राय प्रमुख लोग एवं बहुत से ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…