Siwan News

तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार शिक्षक को रौंदा, मौत​

परवेज अख्तर/सिवान: मांझी- बरौली मुख्य पथ पर दारौंदा के रुकुंदीपुर शनिचरा स्थान के समीप मंगलवार को साइकिल से घर जाने के क्रम मे पिकअप वैन से धक्का लगने से शिक्षक की मौत हो गई। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गया। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि रुकुंदीपुर निवासी शिवनाथ चौरसिया (65) अपने साइकिल से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे, तभी कमला चौक की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने साइकिल सवार शिक्षक को धक्का मार दिया इस घटना में अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक के तीन पुत्र हैं- रमाशंकर चौरसिया, शंभू चौरसिया एवं अरविंद चौरसिया हैं। तीनों पुत्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शिक्षक की मौत से पत्नी सहित सभी परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पिकअप के चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चालक महाराजगंज के सिहौता निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनल कुमार सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर, सअनि रामसागर सिंह, अनि भगवान तिवारी ने घटनास्थल पहुंच कर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा पिअकप वैन को कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी इस मामले में आवेदन नहीं मिला है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024