Siwan News

एनई रेलवे यूनियन का तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान:= केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन सिवान शाखा के द्वारा तीन दिवसीय क्रमिक अनशन मंगलवार से शुरू किया गया। यह 10 मई तक चलेगा। अनशन पर बैठे शाखा मंत्री विनोद रंजन ने बताया कि रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान में रेल मंत्रालय द्वारा किये जा रहे अनुचित विलंब के विरोध में आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा सभी शाखाओं के स्तर पर तीन दिवसीय क्रमिक अनशन रखा गया है। रेल कर्मियों की प्रमुख मांगे नई पेंशन योजना (एनपीएस) हटवाना और पुरानी गारेंटेड पेंशन/फैमिली पेंशन बहाल करवाना है। साथ ही साथ रेलवे में निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा को तत्काल बंद किया जाए। एन पी एस हटाओ, पुरानी गारंटेड पेंशन व फैमिली पेंशन बहाल करो,दिये गये आश्वासन के अनुरूप न्यूनतम वेतत फार्मूले में तत्काल सुधार हो। शाखा अध्यक्ष शाशिकांत तिवारी ने कहाकि एनपी एस को एक जनवरी 2004 को लागू कर दिया गया जिससे जो 40 वर्ष से कर्मचारी काम कर रहे हैं उनकों पेंशन नहीं मिला रहा है लेकिन जो एक दिन के विधायक बन रहे हैं उनको पेंशन मिला रहा है इसी को लेकर 13 मार्च को संसद भवन मार्च किया गया था इसलिए एनपीएस को खत्म कर ओपीएस को लागू किया जाए। अनशन पर प्रतीक कुमार गिरि,कमर अली, बलिंद्र चंद्र शोखर, आजाद, अरून कुमार श्रीवास्तव, विनोद यादव, कमलेश सिंह, अभिषेक कुमार आदि कर्मी मौजूद थे। वहीं भटनी जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समक्ष रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान में रेल मंत्रालय द्वारा किए जा रहे अनुचित विलंब के विरोध में ऑल इंडिया रेल्वेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की भटनी शाखा द्वारा तीन दिन के क्रमिक अनशन की शुरुआत एनई रेलवे के सहायक मंत्री घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। अनशन में अमित मिश्रा, आरके यादव, अनिल कुमार, मनोज यादव, हंसराज, केके पांडेय, बच्चन, बीएन तिवारी, गणेश, राशिद, राबिया खातून, रणविजय उपाध्याय, रामरूप, मनोहर पांडेय,अनिल आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026