Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरवाजे का ताला तोड़ दो लाख की संपत्ति की चोरी

थाने के खलवा गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाने के खलवां गांव में बीती रात मुख्य दरवाजे एवं कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने गहने, बर्तन सहित दो लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ले गए. दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है. वहीं स्थानीय पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है. अभी एक चोरी की घटना का उद्भेदन हो भी नहीं रहा कि तब तक चोरों द्वारा दूसरी घटना को अंजाम दे दिया. एक माह के अंदर आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात चोरों द्वारा किया जा चुका है और लाखों की सम्पत्ति, सामान चोरी कर ले जा चुके हैं. 22 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के खलवां गांव के सत्येंद्र कुमार राय के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर ले गये. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने दरवाजे का तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद घर के अंदर ट्रंक तथा बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखा घर के महिलाओ के गहने, कपड़े, बर्तन आदि सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चोरों ने चोरी कर लिया. इसको लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर आज्ञत चोरों के विरोध कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं 19 दिसम्बर की रात्रि नौतन थाना मुख्यालय मालती इंडेन गैस एजेंसी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रूपये नगद सहित लैपटॉप, प्रिंटर आदि सहित तीन लाख मूल्य से अधिक की संपत्ति उड़ा ले गए. इसके बाद 22 दिसंबर को थाना क्षेत्र के कीलपुर के राम अवधेश दिक्षित के चार कमरों का ताला तोड़कर लगभग आठ लाख से अधिक की संपत्ति चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया. वहीं एक ही रात विशुनपूरा कैलाश मोड स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर कर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रदेव महतो ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026