Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

28 जनवरी से ग्रामीण करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

मामला हरपुर कोटवा उमवि का

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की समस्या को ले अगामी 28 जनवरी से विद्यालय प्रांगण में ग्रामीण व विशिस अनिश्चितकालीन अनसन करेगें. पिछले माह स्थानीय ग्रामीणों व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर आठ माह से एमडीएम बंद व कथित शिक्षकों को बच्चों के हित में हटाने की मांग की थी. लेकिन बिना जांच किए अधिकारियों के निर्देश पर एचएम द्वारा सहायक शिक्षक के साथ खाता संचालित कर एमडीएम प्रारंभ किया गया. तभी ग्रामीण व शिक्षा समिति सदस्य भड़क गये. तत्पश्चात गुरुवार को 72 लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सारण, जिलाधिकारी सीवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ व बीईओ को देकर अनिश्चित कालीन अनशन पर जाने की बात कही है.गौरतलब हो कि सभी ग्रामीण, अभिभावक व शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी किसी अधिकारी ने बच्चों के हित मे मामला सुलझाने की पहल नहीं की गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026