परवेज अख्तर/सीवान :- जिला प्रशासन के कड़े तेवर उमंग मुस्तैदी के चलते आज दरौदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर 313 मतदान केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। स्वच्छ और व निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता एवं एसपी नवीन चंद्र झा दिनभर सड़कों पर दौड़ते रहे। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सबसे पहले मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान किया इसमें सांसद कविता सिंह एवं उनके पति एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपने पंचायत स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने अपने गांव लहेजी के मतदान केंद्र पर मतदान किया। क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बात करते हुए जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो रहा है और 3:00 बजे तक 34% मतदान होने की सूचना मिल रही है उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने और धूप नहीं निकलने से मतदाताओं को काफी राहत मिली है। वहीं एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है दलोदा में 2 पोलिंग एजेंट को समेत चार लोगों को रिटेन किया गया है उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…