परवेज़ अख्तर/सीवान :-जिले में हो रहे दरौंदा विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद कुछ वेब पोर्टल द्वारा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के पक्ष में समाचार का कवरेज कर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने के मामले को पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने गंभीरता से लेते हुए एफ आई आर दर्ज कराने का निर्णय लिया है. पुलिस अधीक्षक ने सभी समाचारों को देखने के बाद यह पाया कि सभी समाचारों का कवरेज चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है. चुनाव प्रचार थम जाने के बाद इस प्रकार के समाचारों का प्रकाशित करना एसपी ने आदर्श आचार संहिता का मामला मानते हुए संबंधित पोर्टल के रिपोर्टर, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन तथा समाचार ग्रुप में डालने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का फैसला किया है. एसपी ने बताया कि इस मामले में जाग व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन तथा वेब पोर्टलों के संवादाता सहित समाचार वायरल करने वाले इन लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…