Maharajganj News

पंचायत सचिवों को दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ नंद किशोर साह ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सरकार की जो योजना पंचायतों के लिए चल रही है वह शत-प्रतिशत पंचायतों में लागू हो रहा है कि नहीं। साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है कि नहीं, बीडीअो ने इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बीडीओ ने कहा कि यदि किसी योजना में बिचौलियों की सहभागिता पाई जाती है तो उन पर ऑन द स्पाॅट प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि जो आवेदक अपने कार्य के लिए आ रहे हैं उनका कार्य तुरंत कराएं। बैठक में विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026