✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर नहर के समीप रविवार की शाम एक आटो अनियंत्रित पलट गया। संयोग रहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि आटो सदरपुर नहर नहर के रास्ते रानीपुर की ओर जा रहा था। इसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जैसे ही आटो नहर के कुछ दूरी पर पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
इस दौरान आटो में सवार लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आटो से कूद जान बचाई। चालक गुड्डू कुमार ने बताया कि सड़क की जर्जरता के कारण आटो अनियंत्रित हो गया था। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आटो को सड़क पर लाया गया। इस मौके पर बबलू अहमद, अरुण कुमार, गौरव कुमार, रिशु कुमार, विजय पंडित, रवि शंकर कुमार यादव, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…