हुसैनगंज: रईस खान पर हमले का आरोपित के घर कुर्की

✍️परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज रईस खान पर हमला करने का आरोपित महुवल निवासी आसिफ अली सिद्दीकी के घर की कुर्की स्थानीय पुलिस ने रविवार को अदालत के आदेश पर दर्जनों पुलिस बल की उपस्थिति में की। आरोपित करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। ज्ञात हो कि चार अप्रैल 2022 की देर रात निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान चुनावी जायजा लेकर अपने काफिले के संग सिवान से अपने घर ग्यासपुर लौट रहे थे। इसी बीच महुवल के पास बड़रम मोड़ पर घात लगाकर बैठे बदमाशों नेउनके काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया था।

इसमें रईस खान तो बाल- बाल बच गए थे, लेकिन उनके गांव का विनोद यादव की मौत हो गई थी तथा कुछ अन्य लोग व सहकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में रईस खान ने आसिफ अली सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इसमें कई नामजद आत्मसमर्पण कर दिए हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किंतु आसिफ अली अभी भी फरार चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026