Siwan News

बांस काटने के मामले में महिलाओं को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्‍तर, सिवान न्यूज़:- नौतन थाना क्षेत्र के कुरमौटा में बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में सोमवार जमकर लाठियां चलीं, जिसमें एक पक्ष से एक महिला घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञात हो कि उक्त गांव की तबिजन खातून ने नौतन थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उसके बांस के कोठ से उसी गांव के कुछ लोग काट रहे थे। जब महिला ने मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मार-पीट करने लगे, जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। इस मामले में महिला ने मुन्नी खातून, नबी हुसैन, जाहिद हुसैन तथा बाबू हुसैन सहित चार लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026