परवेज अख्तर, सिवान न्यूज़:- रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर बाजार की सब्जी मंडी से सोमवार को एसडीओ अमन समीर के निर्देश पर सीओ वृजबिहारी कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण हटाने की आदेश एसडीओ अमन समीर ने जारी किए थे। सीओ ने बताया कि सब्जी मंडी से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भी जारी की गई थी। उसके बावजूद किसी ने अपनी दुकान नहीं हटाया था। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी से अस्थाई अतिक्रमण शेड, चौकी एवं झोपड़ी डाल कर किया गया था जो गैर कानूनन था। रघुनाथपुर सब्जी मंडी से अस्थाई अतिक्रमण मुक्त करने के बाद किसी प्रकार का अतिक्रमण होता है तो उनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर डीसीएलआर राम बहादुर बैठा एवं एसडीओ अमन समीर ने रघुनाथपुर बाजार की सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था, जिनमें अस्थाई अतिक्रमण पाया गया था। इसके लिए जिला मुख्यालय से काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…