Categories: पटना

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: 10 चरणों में 20 सितंबर से 25 नवंबर के बीच संपन्न होगा इलेक्शन

पटना : बिहार में दस चरणों में पंचायत आम चुनाव संपन्न कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। शीघ्र ही बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा होगी। अगले पखवारे यानि 20 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में त्रिस्तरीय पंचायत-ग्राम कचहरी के आम चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी करने का विस्तृत कार्यक्रम भेजकर अनुमति मांगी है। 2.50 लाख करीब पदों पर चुनाव होना है। त्रिस्तरीय पंचायत व ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 10 चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए 20 सितंबर, 24 सितंबर, चार अक्टूबर, छह अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 15 नवंबर और 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त 2021 को जारी करने का प्रस्ताव दिया गया है।

यह भी जानें

  • आठ हजार मुखिया
  • आठ हजार सरपंच
  • एक लाख 12 हजार वार्ड सदस्य
  • एक लाख 12 हजार कचहरी पंच
  • पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार पद
  • जिला परिषद सदस्य के 1100 पद
  • जून तक प्रभावी है परामर्शी समिति

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों ग्राम कचहरी के निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत कर राज्य निर्वाचन आयोग को 20 अगस्त को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं। आयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। विघटित पंचायतों के स्थान पर परामर्शी समिति का गठन किया गया है जो दो जून से प्रभावी है।

छह पदों पर होना है चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पदों चुनाव होना है। इसमें वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं, ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव ईवीएम से और ग्राम कचहरियों का चुनाव मतपत्र से कराने की तैयारी की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026