Categories: पटना

बड़ा हादसा: सड़क किनारे बैठ खाना खा रही आधा दर्जन महिलाओं को कार ने रौंदा, 3 की मौत

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कठौतिया गांव के समीप कुछ महिलाएं विजय पासवान उर्फ वीरा पासवान के खेत में रोपनी करने के बाद सड़क किनारे बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद से ओबरा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

वहीं आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की।

मृतकों की पहचान कठौतिया गांव निवासी रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी, विजय पासवान की पत्नी मुन्नी देवी व इनकी 10 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल के रूप में की गई। इस सड़क दुर्घटना में स्व. नगीना पासवान की पत्नी रुक्मिणी देवी, बृजमोहन पासवान की बेटी प्रमिला कुमारी व अमरेश पासवान की पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024