Categories: जिला

राशन कार्ड में हुई धांधली को ले दरौंदा प्रखंड कार्यालय का घेराव कर लोगों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था और राशनकार्ड बनाने में हुई धांधली के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया. बीडीओ रीता कुमारी का तबादला के बाद नए बीडीओ ने अभी योगदान नहीं दिया है. गुरुवार को घेराव के समय बीडीओ सीओ के साथ साथ कोई भी अधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं थे. महज एक कर्मी प्रखंड कार्यालय में दिखे प्रखंड और अंचल कार्यालय की लचर व्यवस्था का शिकार आम जनता हो रही है. घेराव के दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जीवीका दीदीयों द्वारा बनाए गए राशनकार्ड में से कुछ आवेदक का कार्ड बना. परंतु अधिकांश आवेदन प्रखंड कार्यालय में पड़ा रहा गया. इस व्यवस्था के खिलाफ बीडीओ का घेराव करने की पहले से सूचना दी गई थी. बावजूद इसके कोई मौजूद नहीं था. जदयू नेता बुलु सिंह ने एसडीओ महाराजगंज से इसकी शिकायत की. एसडीओ ने कहा कि नए बीडीओ के योगदान करने के बाद स्थिति सुधरेगी. एसडीओ ने आज की व्यवस्था की लिखित शिकायत मांगी. पूछे जाने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि मेरे पास राशन कार्ड के लिए जो भी आवेदन आया है. मैंने अनुशंसा कर जमा करने के लिए भेज दिया है. घेराव करने वालों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छोटे सिंह, बुलु सिंह, विक्रमा प्रसाद, अनिल तिवारी, बसंती देवी, मधेश प्रसाद, परमेश्वर सिंह मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026