Categories: जिला

सिवान गल्लामंडी, सब्जीमंडी खोलने पर सकारात्मक हो जिला प्रशासन, नहीं तो कालाबाजारी एवं भुखमरी की आ सकती है नौबत

  • शीघ्र रास्ता नहीं निकलने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं अन्य वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप के लिए पहल करेगा एआईएसएफ

परवेज़ अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने सिवान जिला प्रशासन से गल्लामंडी, सब्जीमंडी, तेलहट्टा की दुकानें खोलने की माँग की है। एआईएसएफ नेता ने जिला प्रशासन से इस पर गंभीरता से विचार करने एवं इन इलाके के दुकानदारों के साथ जिला प्रशासन की बैठक कर कोई सकारात्मक रास्ता निकालने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि विगत तीन दिन इन इलाकों की सभी दुकानों को प्रशासन ने बंद कर दिया है। तत्काल दुकानों के नहीं खोलने पर जिले में कालाबाजारी एवं भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

खाद्य सामग्री आवश्यक सेवाओं में शामिल है इसी कारण लॉक डाउन की स्थिति में इन इलाकों में अभी तक दुकानें खुली हुई थी। एआईएसएफ नेता ने कहा कि संक्रमित मरीजों को समूह से अलग करना, अधिक से अधिक जाँच केंद्रों को सक्रिय कर व्यापक स्तर पर जाँच करना एवं प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाना कारगर हो सकता है न कि सिर्फ लॉकडाउन। एआईएसएफ नेता ने सिवान जिलाधिकारी से फोन से बात करने की कोशिश की।लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्होंने इस मसले में शीघ्र रास्ता नहीं निकलने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह सचिव आमिर सुबहानी एवं अन्य वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की पहल वे करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026