परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना वायरस जैसी महामहारी से मुक्ति पाने के लिए प्रशासन काफी प्रयास कर रही है ताकि देश से कोरोना जैसी महामारी खत्म हो। वहीं प्रशासन के लाख हिदायत के बावजूद लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। सब्जी बाजार हो या, राशन की दुकान चाहे बैंक का सीएसपी केंद्र लोग किसी चीज की प्रवाह किए बिना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहीं हैं। ऐसा ही नजारा दरौली दोन स्थित सब्जी मंडी तथा गुठनी मुख्यालय स्थित सीएसपी केंद्र पर देखा गया। यहां सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं करते दिखा। यह हाल गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी, चित्ताखाल, केल्हरुआ, जतौर सहित कई जगहों के विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ शुक्रवार को देखी गई। सीएसपी केंद्रों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ लग रही है जहां सोशल डिस्टेंस कोई पालन नहीं किया गया। वहीं दरौली के दोन, टड़वा, बवना, पीपरहिया बाजार में आवश्यक सामान खरीदारी करने के दौरान लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंगका ख्याल ही नहीं रखा जा रहा है। यहीं नहीं इन बाजारों मे अनावश्यक रूप से बाइक पर कई शरारती युवक घूमते भी नजर दिखाई दिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…