छपरा

छपरवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर किया अप्रवासी सहायता राशि 5000 करने की मांग

अप्रवासी बिहारियों को 1000 रुपये से इस विषम परिस्थिति में काम नही चलेगा : छपरवी

छपरा – प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह भाजपा नेता हाफिज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लगभग 20 लाख से ज़्यादा बिहारी इस समय मुंबई, दिल्ली,सूरत,बेंगलूर जैसे दर्जनों महानगरों में मजदूरी करते हैं जिनके सामने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू हुए तालाबंदी से खाने पीने और रहने की संकट पैदा हो गई है।बिहार सरकार ने बहुत ही बेहतर फैसला करते हुए 1000 रुपये सभी के खाता में दिया है मगर ये पैसे काफी नही है इसमें वृद्धि करते हुए इसे 5000 की सहयोग राशी किया जाए वहीं इसमे दूसरी मुसीबत ये है कि जो मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक है उसका ही आवेदन स्वीकृत हो रहा है इसकी अनिवार्यता भी ख़त्म की जाए ताकि ज़्यादा से ज़्यादा अप्रवासी बिहारियों को इसका लाभ मिल सके।छपरवी ने कहा कि बिहार एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिस ने सबसे पहले अपने अप्रवासी बिहारियों का ध्यान रखते हुए आपदा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहायता राशी सफलता पूर्वक उपलब्ध कराया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026