गुठनी

सरपंच राजकुमार राम को सोमवार की देर शाम गुठनी पुलिस ने गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के चिताखाल पंचायत के सरपंच राजकुमार राम को सोमवार की देर शाम गुठनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि कोहरवलिया गांव निवासी सह आरबीटी विद्यालय के संस्थापक युगल किशोर तिवारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि चिताखाल पंचायत के सरपंच राज कुमार राम ने कोई आवश्यक कार्य बताकर बीते आठ माह पूर्व दो लाख बीस हजार रुपये ले गया तथा पैसा मांगने पर फेडरल बैंक का चेक दिया। उसके द्वारा दिए चेक को खाता में क्लियरेंस के लिए दिया गया तो उस अकाउंट में पैसा नहीं था जिसकी सूचना सरपंच को दी गई, लेकिन सरपंच द्वारा आनाकानी करते हुए पैसा नहीं देने की बात बार-बार कहा जाने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी तथा पुलिस द्वारा छापेमारी करने पर चकमा देकर फरार हो जाता था। सोमवार की देर शाम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024