Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघरी गांव के समीप पंडाल के पास स्टेट हाईवे 73 पर रविवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृत युवक कौड़या तख्त टोला निवासी चंद्रिका साह का पुत्र अवध किशोर साह (35) बताया जाता है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में ले लिया तथा सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवध किशोर माघर बाजार की ओर से साइकिल से घर लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना, ग्रामीण हीरालाल मांझी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। उप प्रमुख ने बीडीओ से मिलकर सरकारी अनुदान दिलाने की मांग की है। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024