Siwan News

सिसवन में बांटी गई मास्क व साबुन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर मुबारपुर पंचायत के वाड 17 में शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता धमु यादव के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरूण कुमार उपाध्याय ने लोगो के बीच माक्स का वित्तरण किया। आपको बताते चले कि देश मे कोरोना वायरस के मरीजों के बाद बिहार में इसे लेकर लोग सहमे हुए हैं। बिहार में संदिग्‍ध मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर सरकार से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य महकमा तक अलर्ट मोड में हैं।इस कड़ी में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरूण कुमार उपाध्याय एवं शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता धमु यादव ने चैनपुर की पीडीएस दूकानदार सोनी देवी के आवास पर सैकड़ों उपभोक्ताओं के बीच मास्‍क व साबुन बांटा। एमओ ने उपभोक्ताओं को कोरोना वायरस के बारे मे कहा कि कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है। हालांकि इससे डरने की जरूरत नहीं है, बस परहेज करने की जरूरत है। उन्‍होंने लोगों से मास्‍क लगाने को कहा। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ रहें और सफाई पर ध्‍यान दें। गंदगी को न रहने दें और न गंदगी में रहें।मौके पर समाजसेवी सह शिक्षक धम्मू यादव,जरीना खातुन, मीना देवी, लीलावती देवी, सीमा देवी, गीता देवी, सीमा रानी, शमशू निशा,शैल देवी, जयश्री चौधरी, अर्जुन चौधरी, क्यामुदिन अंसारी, दिपक माली,दयानंद तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024