Tarwara Hindi News

जीजा के प्रेम प्रसंग में फरार साली ने किया आत्मसमर्पण

परवेज अख्तर/सिवान:- जीजा के प्रेम प्रसंग में फरार साली ने बुधवार की दोपहर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मामला जीबीनगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव की बताई जा रही है। जहां एक शिक्षिका बीते वर्ष अपने जीजा के साथ प्रेम प्रसंग के मामले में फरार हो गयी थी। शिक्षिका ने पुलिस दबिश में आकर थाने में आत्मसमर्पण किया है। इस मामले को लेकर शिक्षिका के ससुर ने थाने में आवेदन देकर अपने पतोह की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई थी। आवेदन में उसने कहा था कि मेरे पुत्र की शादी चौमुखा गांव में हुई थी। जो मीरगंज स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित है। हर रोज की भांति वह सुबह घर से विद्यालय के लिए निकली। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटी।इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया। अपने हित मित्रों व रिश्तेदारों से फोन कर संपर्क किया। लेकिन प्रीति देवी का कहीं पता नहीं चला। उसके माता-पिता ने बताया कि गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह मेरे घर आकर कह रहे थे कि हम लोग निखिल कुमार को छोड़ेंगे नहीं। मैंने परिजनों के साथ गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के घर पहुंचा तो देखा कि मनोज कुमार सिंह व गुड़िया घर दोनों घर छोड़कर लापता थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार सिंह द्वारा किसी बड़ी साजिश के तहत प्रीति कुमारी को लापता किया गया है। उन्होंने मेरे पतोह की हत्या करने की नियत से लापता करने की साजिश रची हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार शिक्षिका के मामले में बीते वर्ष शिक्षिका के ससुर द्वारा अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी थी। वह अपने जीजा के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी थी। जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के दबाव के बाद शिक्षिका ने आत्मसमर्पण किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024