हड़ताल के दौरान निलंबित 146 शिक्षकों का निलंबन मुक्त

परवेज अख्तर/सीवान :- उप विकास आयुक् सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सिवान ने जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले हड़ताल के दौरान निलंबित 146 शिक्षकों का निलंबन ज्ञापांक संख्या 506 दिनांक 12/06/ 2020 के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान के अनुशंसा के आलोक में निलंबित किए गए शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही समाप्त करते हुए निलंबन से मुक्त करने का आदेश निर्गत कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत महाराजगंज के 12 निलंबित शिक्षकों का भी निलंबन समाप्त कर दिया गया है।नगर परिषद सिवान के सभी निलंबित शिक्षकों के निलंबन समाप्ति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान के द्वारा अनुशंसा पत्र भेज दिया गया है। हड़ताल अवधि के दौरान विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की प्रक्रिया समाप्त करने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वागिन्द्र नाथ पाठक, जिला सचिव दिनेश चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह, परीक्षा अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह ,अनुमंडल सचिव महाराजगंज बिरेंद्र कुमार ,संयुक्त सचिव विरेंद्र राम ,अनुमंडल अध्यक्ष सिवान सदर शशिकांत प्रसाद, अनुमंडल सचिव सतेन्द्र सिंह ने खुशी व्यक्त किया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026