गोपालगंज के थावे में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

गोपालगंज:- जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेड़ की आज मौत हो गयी।मिली सूचना के मुताबिक एकडेरवा निवासी सजेंद्र प्रसाद सोमवार की देर शाम स्कूटी से कबिलासपुर बाजार जा रहे थे। बाजार में सड़क पार करते समय तेज गति से जा रही एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सजेंद्र प्रसाद को आसपास के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बाइक का पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाइक से कूद कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारी फॉर्म निवासी बद्री पटेल बताया जाता है।

वहीं फरार हो गया युवक भी मनियारी फॉर्म निवासी राजेश यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि जब्त की गई बाइक चोरी की है। बाइक की डिक्की से 31 बोतल शराब बरामद की गई है। दोनों युवक शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024