Categories: छपरा

सारण में बालू-गिट्टी व्यवसायी से हथियार के बल पर 1.80 लाख की लूट

छपरा: जिले के गड़खा थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव स्थित लचका पुल के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बालू गिट्टी व्यवसायी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर 1.8 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुरेश राय के द्वारा बताया गया कि वह ₹180000 लेकर छपरा आईसीआईसी बैंक में जमा करने बाइक से जा रहा था।

उसी क्रम में पहाड़पुर गांव स्थित लचका पुल के समीप एक बाइक सवार दो युवक उसके पास आये और बोले कि विशुनपुरा किधर से जाना है।इस दौरान रास्ता बताए जाने पर उन लोगों ने बोला कि सुनाई नहीं दिया और वे उसकी उसके बाइक के नजदीक आ गए और उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक की चाबी निकाल ली। जिसके बाद हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

जिसके बाद अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी के द्वारा गड़खा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026