Categories: छपरा

छपरा में शराब की ट्रांसपोटिंग के दौरान पुलिस की रेड, शराब जब्त

छपरा: सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब अनलोडिंग के दौरान मौके पर पहुंचकर ट्रक एवं ट्रैक्टर दोनों को जब्त कर लिया। हालांकि चालक समेत सभी कारोबारी भाग निकलने में सफल रहे हैं। जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर चोकर की बोरी है, जिसमे अग्रेजी शराब छिपा कर तस्करी के लिए लाया गया है और फुर्सतपुर गांव के समीप चिमनी के पास ट्रक मे छिपा कर रखे शराब को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा है।

इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात किया तो देखा की ट्रक में कुछ चोकर के बोरा रखे हुए है और उसमे बड़े पैमाने पर अग्रेजी शराब छिपा कर रखा गया है। ट्रक का नम्बर राज्यस्थान का है। और वहा एक ट्रैक्टर खड़ी है जिसके बाद पुलिस ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गयी।

थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि ट्रक का नम्बर राज्यस्थान है, जिसपर चोकर लदा हुआ है और उसमे शराब छिपा कर लाया गया था। जिसे ट्रैक्टर पर अनलोड कर ले गया जा रहा था। पकडे गये शराब की मात्रा 46 सौ लीटर है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026