Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज व गोरेयाकोठी विस से 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परवेज़ अख्तर/सिवान :
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए छठे दिन बुधवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से छह तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। महाराजगंज के निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि नामांकन के छठे दिन जन अधिकार पार्टी से विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से डॉ. भगवान सिंह, राष्ट्रीय सहयोग पार्टी से राजीव कुमार उर्फ गांधी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से उमाशंकर तिवारी, भारत किसान मजदूर पार्टी से नयन प्रसाद, निर्दलीय धर्मेंद्र महतो ने नामांकन दाखिल किया। वहीं गोरेयाकोठी के निर्वाची पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रालोसपा से निवर्तमान विधायक सत्यदेव सिंह, जन अधिकार पार्टी से प्रेमचंद सिंह, भारतीय सब लोग से पार्टी अखिलेश मिश्रा तथा निर्दलीय से प्रमोद कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया।

मुख्य गेट पर हो रही सघन जांच

नामांकन के लिए पहुंच रहे प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक का अनुमंडल के मुख्य गेट पर सघन जांच के बाद ही उन्हें परिसर में जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं नामांकन कार्यालय के बाहर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा यह जांच की जा रही है कि कहीं उनके खिलाफ कोई केस दर्ज तो नहीं है। उसके बाद उन्हें निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जाने की अनुमति दी जा रही है।

विधि-व्यवस्था की कमान संभाले हैं कार्यपालक पदाधिकारी

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल परिसर में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह विधि- व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। प्रत्याशी, उनके दो समर्थकों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं महाराजगंज मीडियाकर्मियों की आई कार्ड की भी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026