परवेज़ अख्तर/सिवान:
उत्तर प्रदेश से शराब लेकर लौट रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के कैथवली मोड़ पर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान धंधेबाजों के पास से एक देसी रिवाल्वर, एक 315 बोर की गोली, 17 लीटर शराब और एक बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी नीतीश गोड़ और रौशन कुशवाहा है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शराब बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। बताते हैं कि दोनों युवक बाइक से शराब लेकर आ रहे थे। तभी पुलिस ने धरनीछापर चेकपोस्ट पर इन्हें रोका।
वे दोनों पुलिस को देख कर बाइक की रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर कैथवली चौराहा के पास इन्हें घेर कर रोक लिया। पुलिस को बाइक पर बोरे में 17 लीटर शराब मिला। पुलिस ने तलाशी ली तो एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद हुआ। दोनों धंधेबाजों को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने लंबे समय से शराब के धंधे में संलिप्तता स्वीकार की। समझा जा रहा है कि शराब के धंधे के दौरान रास्ते में ग्रामीणों के विरोध से निपटने के लिए इन्होंने अपने पास देसी कट्टा रखा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…