Tarwara Hindi News

दरवाजे पर शव जलाने के आरोप में 10 पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पट्टी निवासी रामलोचन सिंह की पत्नी पत्नी देवपति देवी ने गुरुवार को 10 लोगों पर दरवाजे पर शव जलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी गांव में पांच दिन पूर्व एक विवाहिता की हत्या फांसी के फंदे पर लटका दिया था। इस दौरान सूचना देने गए चचेरा देवर अनुज कुमार सिंह को बंधक बनाकर मृतका के बहनोई और कुछ शरारती तत्वों द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तो मृतका के बहनोई ने दबंगई दिखाते हुए महिला के शव को श्मशान घाट में नहीं जला कर सूचना देने गए अनुज सिंह के दरवाजे पर जला दिया। इसको लेकर गांव में दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने आसपास के लोगों में खौफ पैदा करने तथा पुलिस को चुनौती देते हुए हथियार एवं लाठी-डंडे से लैस होकर विवाहिता का शव श्मशान घाट में नहीं जलाकर उसके दरवाजे पर जला दिया। इंस्पेक्टर अकील अहमद ने बताया कि पुलिस बल के साथ महमदपुर पट्टी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले दोषियों को हर हाल में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह जघन्य अपराध का पुरजोर विरोध करना चाहिए ताकि अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर सके। अपराध नियंत्रण में नि:संकोच होकर पुलिस को साथ दें ताकि सही समय पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से पर्दा उठा सके। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर अकील अहमद ने बताया कि अनुज सिंह के दरवाजे पर शव जलाने के मामले में रामलोचन सिंह की पत्नी देवपति देवी ने मोहम्मदपुर पट्टी गांव के कांता कुमार सिंह उर्फ भुटूर सिंह, बिरला सिंह, चंद्रकेतु सिंह, नन्हकू सिंह, टुनटुन सिंह, मनीष सिंह, अमित सिंह, रवि सिंह, हिमांशु सिंह, आशीष राय, जगदीशपुर गांव के विजय कुमार सिंह को नामजद किया। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि हमारे घर के तीन वृद्धों रामलोचन, बैकुंठ सिंह तथा मुझ चिता पर फेंककर जला देने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलोगों की जान बच सकी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024