परवेज़ अख्तर/सीवान :- किसी की खुशियों को कैसे नजर लग जाती है। यह बुधवार को मृतक श्याम बाबू उर्फ जावेद के घर देखने को मिला। थोड़ी देर पहले जिस आंगन में रमजान पर्व को लेकर हंसी-खुशी का माहौल और उत्साह था, घटना के बाद कोहराम मचा हुआ था। पत्नी पति की व बच्चे पिता की मौत से दहाड़ मारकर रो रहे थे। इकलाैते पुत्र को समझ में नहीं आ रहा था कि उसके ऊपर यह कैसा आफत आया हुआ है। दरवाजे पर उपस्थित भीड़ मायूस होकर एक-दूसरे का मुंह देख रही थी। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि कौन किसे समझाए तथा किसके दम पर ढाढ़स बंधाए।
जैसे हीं जावेद का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद घर पहुंचा। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौजूद लोगों की आंखें नम हो रहीं थीं। परिजन चीत्कार मार रहे थे।
अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है इसका उदाहरण जावेद हत्याकांड है। रामराज्य मोड़ पर अक्सर एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ बनी रहती है। इस भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े किसी घटना को अंजाम देना आसान नहीं है। लेकिन अपराधियों को यह अच्छी तरह से जानकारी थी कि अपराध को अंजाम देने के बाद किस तरफ से और कैसे भागना है। इसलिए घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से ओवर ब्रिज के रास्ते भाग निकले और लोग मुकदर्शक बनकर देखते रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…