अररिया: जिले के फारबिसगंज के केशरी टोला स्थित पान मसाला के थोक विक्रेता प्रतिष्ठान विन्ध्वासिनी में हथियार से लैस तीन अपराधियों ने 10 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो निकले। प्रतिष्ठान मालिक महेश भगत ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए और पिस्टल सटा कर रुपये लूट लिए। तीनों अपराधी एक ही बुलेट बाइक पर सवार थे और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।
घटना के बाद प्रतिष्ठान मालिक ने अपने सहयोगी के साथ लगभग 5 किलोमीटर तक अपराधी के पीछा भी करने की बात कही है। इधर जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएसपी रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु पुलिस बल के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधी के पहचान में जुटे हैं।
इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। व्यापारी वर्ग लूट की वारदात से दहशत में है। सभी कानून व्यवस्था से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि लूट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस को गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। जल्द से जल्द उक्त मामले का उद्भेदन किया जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…