Categories: छपरा

छपरा: नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में गंदगी का यत्र-तत्र ढ़ेर

छपरा: सारण जिला के एकमा प्रखण्ड में तीन पंचायतों क्रमशः एकमा, हंसराजपुर व भरहोपुर पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत एकमा बाजार नामकरण कर दिया गया है और इसका मुख्यालय एकमा प्रखण्ड सह अंचल परिसर में स्थापित तो कर दिया गया है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते एकमा बाजार,रेलवे स्टेशन परिसर,अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय,

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के आस-पास,सब्जी मण्डी,मीट- मछली मण्डी,सिनेमा हाँल के इधर-उधर, हंसराजपुर मोड़ आदि सार्वजनिक स्थानों पर यत्र-तत्र गंदगी का ढ़ेर लगा रहता है. जब नगर पंचायत के मुख्यालय क्षेत्र में ही सार्वजनिक स्थानों की यह नारकीय स्थिति है, तब नगर पंचायत के हंसराजपुर या भरहोपुर क्षेत्रों की गंदगी की स्थिति का ज़िक्र करना निरर्थक ही होगी. कूड़े का उठाव होता नहीं.अगर कहीं -कहीं उठाव होता भी है,तो उसे कहीं भी फेंक कर ड्यूटी बजा दिया जाता है.

सफाई के लिए सरकार मोटी रकम मुहैय्या कराती है.वाहन,स्टाँफ भी लगे हैं.फिर भी,इस क्षेत्र की गंदगी यत्र-तत्र परिलक्षित ही होती है. नगर पंचायत एकमा बाजार की नारकीय हालत को लेकर क्षेत्र के लोग काफी चिंतित व परेशान रहते है. विधायक, सासंद व नगर पार्षद क्षेत्र की आम जनता की दुर्दशा को देख कर और सून कर कि:कर्तव्य विमूढ़ बने हुए है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026