परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा थर्मल विद्युत पावर स्टेशन क्षेत्र डुमरा, बाला, जलालपुर, सरीफ जलालपुर, लखनौरा, भोपतपुर और सिकटिया सीमा तक लगाए गए विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर की चोरी बीते एक सप्ताह में चोरों द्वारा कर ली गई है। इस मामले में शुक्रवार को कृषि फीडर अंतर्गत कार्य कर रहे शंकर एंड कंपनी के कांट्रेक्टर गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया निवासी मुकेश कुमार सिहं एवं सिसई निवासी त्रिलोकीनाथ साह ने अलग-अलग आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओपी प्रभारी रवींद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं चोरी की घटना की निंदा करते हुए पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…