Siwan News

स्वास्थ्य व स्वच्छ बच्चे से राष्ट्र का निर्माण संभव : एसडीओ

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य बच्चे स्वास्थ्य भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे, तब तक स्वास्थ्य भारत की कल्पना करना बेकार है। उन्होंने स्वास्थ्य रहने के कई गुर सिखाया। स्वास्थ्य रखने के लिए स्वच्छता, साफ-सफाई रखने का संकल्प बच्चों को दिलाया गया। बीडीओ रीता कुमारी ने स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वास्थ्य होना पहली प्राथमिकता हैं। प्राचार्य एसएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य एवं स्वच्छ बच्चे से ही देश के विकास संभव है। प्राचार्य एसएन सिंह, आंकाक्षा जायसवाल ने संयुक्त से पुरस्कार वितरण भी किया। समारोह को शशि भूषण पांडेय, मीरा पांडेय, रीता पांडेय, मनीष कुमार, मधुरेश कुमार, सुजीत कुमार सिंह आदि ने भी संबोंधित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिमन्यु यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन जेएन मांझी ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024