नौतन

नौतन में भूमि विवाद में हुई हत्या मामले में 11 नामजद, पांच को जेल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद में हुई प्रमेंद्र शर्मा की मौत के मामले में उसके चाचा दवेंद्र शर्मा के बयान पर गांव के ही लालबहादुर महतो, घनु कुमार, अजय चौहान समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने लालबहादुर महतो, अजय चौहान, धनु कुमार, लीलावती देवी, रविता कुमारी को सिवान से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपित फरार बताए जाते हैं।

मारपीट की घटना 12 कट्ठा जमीन को ले हुई है। देवेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि मेरे परिवार के साथ बदसलूकी करने और साजिश के तहत मेरे भतीजे की पीट-पीट कर लालबहादुर महतो ने हत्या कर दी है। इस कांड से पहले भी मेरे जमीन में लगे आम के पेड़ के फल को इनलोगों द्वारा तोड़ लिया। 11 जून को इस जमीन को लेकर नौतन थाना में आवेदन दिया गया था। उक्त जमीन में बास काटने को लेकर विवाद हआ था, लेकिन थाना से कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिवान अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में इस जमीन पर मुकदमा चल रहा है।

ज्ञात हो कि गलिमापुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर परमेंद्र शर्मा एवं लालबहादुर महतो के स्वजनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों तरफ से करीब 15 लोग घायल हो गए थे। इसमें प्रमेंद्र शर्मा की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई जबकि प्रमेंद्र के भाई गुड्डू शर्मा की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026